फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSNL Internet Shuts down till two hours

Almora News: दो घंटे ठप रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा

Fri, 17 May 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
BSNL Internet Shuts down till two hours
50 हजार उपभोक्ता परेशान, सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा दो घंटे से अधिक समय तक ठप रही, इससे 50 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहा।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा जवाब दे गई। इंटरनेट सेवा ठप रहने से लोगों के मोबाइल और लैंडलाइन फोन शोपीस बने रहे। वहीं, सरकारी और निजी कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा। शाम पांच बजे सेवा सुचारू हुई।
विज्ञापन

कोट- सड़क निर्माण कार्य के चलते मुरादाबाद में कई स्थानों पर ओएफसी कट गई थी, इससे सेवा बाधित रही। कुछ देर बाद सेवा सुचारू हो गई थी। -एमएस निर्खुपा, जीएम, प्रचालन क्षेत्र, बीएसएनएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में शाम पांच बजे बाद सेवा बहाल
बागेश्वर। जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरनेट नहीं होने से आधे दिन तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कार्यालयों के कामकाज पर भी असर पड़ा।

बृहस्पतिवार को दोपहर के समय बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई थी। इंटरनेट ठप होने से कार्यालयों और बैंकों के कामकाज पर असर पड़ा। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, लोगों को भी इंटरनेट नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को करीब सवा पांच बजे इंटरनेट सेवा सुचारू हुई। इधर, बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि बाहर से ही इंटरनेट सेवा बाधित हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed