फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Broadband supply and power supply card burns

ब्रॉडबैंड सप्लाई और पावर सप्लाई कार्ड जले

Thu, 18 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Thu, 18 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

 भैंसियाछाना ब्लॉक के धौलछीना बाजार में बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड सप्लाई और पावर सप्लाई कार्ड फुंक गए हैं।  इस कारण भैसियाछाना ब्लॉक में डेढ़ सप्ताह से ब्रॉडबैंड सेवा ठप है। इस कारण बैंकों, डाकघरों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ठप पड़ा है। इससे बैंकों समेत सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।  

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि बीएसएनएल के धौलछीना स्थित एक्सचेंज में आए दिन उपकरण फुंकते रहते हैं। जिससे सरकारी कार्य बाधित होते हैं। डेढ़ सप्ताह के बाद भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत का कहना है कि ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि ब्रॉडबैंड सेवा जल्दी दुरुस्त नहीं हुई तो वह अपना संयोजन कटवा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
 बिजली गिरने से एक्सचेंज में कई यंत्र फुंक गए हैं। खराब हो चुके यंत्रों को रेपेयरिंग के लिए नोएडा भेजा गया है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। 
गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ भारत संचार निगम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed