फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bridge closed from today

Almora News: चौखुटिया में आज से आवागमन के लिए पुल बंद

Tue, 27 May 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 27 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bridge closed from today
कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले पुल की मरम्मत की तैयारियां पूरी, 20 दिन में पूरा होगा काम
विज्ञापन


चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जर्जरता के चलते खतरा बना कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले पुराने पुल की मरम्मत की तैयारी एनएच और प्रशासन ने पूरी कर ली है। मंगलवार सुबह 8 बजे से पुल से वाहनों की आवाजाही बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पुल के पास बने पैदल मार्ग को ठीक कर लिया गया है, जो विगत दिनों भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था।

निर्माण विभाग के एई दीप चौधरी ने बताया कि माईथान वाली सड़क से गैरसैंण व मेहलचौरी को वाहन जाएंगे और मासी की तरफ से आने वाले छोटे वाहन ओडलीखान वाली सड़क से आएंगे। मासी और चौखुटिया के बीच चिनौनी में जेसीबी खड़ी रहेगी। छट घाट से पैदल मार्ग बनाया है। उन्होंने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए 20 दिन का समय मांगा गया है और इसके बावजूद प्रयास रहेगा कि जल्द मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ कई लोगों में नाराजगी भी है। भटकोट पैदल पुल से ग्राम झल्ला तक पैदल मार्ग को ठीक कर दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए सुगम बनाने का अनुरोध किया था। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर सहमति भी जताई गई थी, मगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई। कई लोग मांग उठा रहे हैं कि वैकल्पिक व्यवस्था मजबूत करने के बाद ही पुल का मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
पुल बेहद जर्जर हो चुका है। इसकी तत्काल मरम्मत करना बेहद जरूरी है। मरम्मत के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से पुल वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा। - दीप चौधरी, अपर सहायक अभियंता, एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed