फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Breastfeeding mothers can also get vaccinated

स्तनपान करने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Breastfeeding mothers can also get vaccinated
अल्मोड़ा। अब स्तनपान करने वाली महिलाएं भी कोरोना का टीका लगवा सकेंगी। प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए एसओपी जारी हो गई है। आदेश मिलने के बाद से ही अल्मोड़ा में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। पहले चरण में स्वास्थ्य कार्मिकों के बाद अग्रिम पंक्ति के कार्मिक, वरिष्ठ नागरिक, 45 से अधिक उम्र के उसके बाद अब युवाओं यानी 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है। गर्भवती महिलाएं, प्रसूता, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को अब तक टीका नहीं लगाया जाता था। लेकिन अब सरकार की ओर से स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को टीकाकरण करवाने के आदेश जारी हुए हैं। सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि स्तनपान करने वाली महिलाएं अब टीका लगवा सकती हैं। इसके लिए जिले के लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। अब तक बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को टीका नहीं लगाया जाता था। अब उन्हें भी टीके की डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी गर्भवती महिलाएं टीका नहीं लगवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed