फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Boothwar was reviewed in BJP and Congress election offices.

भाजपा और कांग्रेस के चुनावी कार्यालयों में बूथवार समीक्षा हुई.. 

Fri, 12 Apr 2019 11:35 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 12 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Boothwar was reviewed in BJP and Congress election offices.
भाजपा कार्यालय में मतदान के बाद समीक्षा में व्यस्त कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
 मतदान समाप्त होने के बाद शुक्रवार को भाजपा, कांग्रेस समेत उपपा, बसपा, यूकेडी आदि के पार्टी कार्यालयों में चुनावी गणित पर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। चुनावी कार्यालयों में सुबह ही कार्यकर्ता पहुंच गए थे और बूथवार समीक्षा में लगे रहे। 
विज्ञापन


     नगर में भाजपा, कांग्रेस के चुनावी कार्यालयों में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथवार चुनाव आंकड़े जुटाने में व्यस्त रहे। नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश चंद्र गुरूरानी ने बताया कि भाजपा कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ता एकत्र हो गए थे और जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से बूथवार आंकड़े एकत्र किए गए। इसके बाद कहां कहां मत प्रतिशत बढ़ा कहां घटा इस पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरूरानी, निखिलेश बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहै। 
विज्ञापन


  वहीं कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यकर्ता बूथवार एजेंटों से जानकारी लेते दिखे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बूथवार मतदान प्रतिशत जानकारी जुटाने के लिए कहा गया था। सभी 876 बूथों से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इसी के साथ पोलिंग बूथों में मतदान प्रतिशत को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान परितोष जोशी, गुड्डू बिष्ट, मनोज वर्मा आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा उपपा, बसपा और यूकेडी कार्यालयों में कार्यकर्ता बूथवार समीक्षा में जुटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

...........
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed