{"_id":"5aa113914f1c1b013e8b5cf8","slug":"blow-the-effigy-of-central-government-sloganeering","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार का पुतला फूंकते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अलग-अलग हिस्सों में सार्वजनिक स्थलों पर लगी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक रामास्वामी पेरियार की मूर्ति खंडित करने से नाराज बहुजन वालियंटर फोर्स युवा छात्र संगठन (बीवीएफए) के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने महापुरुषों की मूर्तियों को खंडित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
संगठन के सदस्य अल्मोड़ा के चौघानपाटा में एकत्रित हुए। उन्होंने मेरठ के मवाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक रामास्वामी पेरियार की मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने महापुरुषों की मूर्तियां खंडित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सार्वजनिक स्थलों पर अराजक तत्वों ने महापुरुषों और समाज सुधारकों की मूर्तियंा क्षतिग्रस्त कर दी हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच कर मूर्ति खंडित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। पुतला फूंकने वालों में संतोष कुमार, रोहित कुमार टम्टा, गोकुल कुमार, दीपक कुमार, चंद्रप्रकाश, सुधीर कुमार, नकुल कुमार, अनमोल कुमार, सुगंध कुमार, दीपक कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, चंदन कुमार, रूपा आर्या, काजल कुमारी, आरती, अमीशा आर्या, लतिका आर्या, प्रियंका कांडपाल, रश्मि कांडपाल, नीमा कोहली, अनीता आर्या, रीना आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन