फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP state spokesperson Suresh Joshi said, the Congress is devoid of issue and doing politics of protest only

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर कर रही मात्र विरोध की राजनीति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP state spokesperson Suresh Joshi said, the Congress is devoid of issue and doing politics of protest only
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा है कि प्रदेश भाजपा सरकार का चार साल का कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है। प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। डीसीबी सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है और मात्र विरोध की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की हैं। डाक्टरों और 2500 नर्सिंग स्टाफ नियुक्त किया। अस्पतालों में 500 वेंटिलेटर के अलावा सिटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड आदि मशीनें उपलब्ध कराईं। साथ ही अस्पतालों को 132 एंबुलेंस दीं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में एसएसजे विश्वविद्यालय बनाया गया है, जोकि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। लोअर मालरोड से धारानौला तक करीब एक किमी लंबी टनल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार जल्द धन आवंटन करेगी। जल जीवन मिशन के तहत वंचित घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्वतीय क्षेत्र में भी डेढ़ से दो लेन की सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता सरकार और संगठन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। वहीं अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान पांच फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन का ढांचा मजबूत किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पुन: भारी जीत हासिल करेगी। आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मुद्दा विहीन और नेतृत्व विहीन हो गई है। अल्मोड़ा में भाजयुमो जिला कार्यकारिणी के विस्तार के विवाद मामले में उन्होंने कहा कि समन्वय का होना जरूरी है। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, राजा खान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed