फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP start preparing for Sult bypole

सल्ट उपचुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP start preparing for Sult bypole
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सल्ट विधानसभा के देघाट में मंगलवार 23 फरवरी को जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे। सल्ट के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष स्याल्दे पूरन रजवार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार सुबह नौ बजे मरचूला से मौलेखाल, डोटियाल, मानिला, नैल, चंपानगर होते 12 बजे देघाट पहुंचेंगे। यहां सल्ट विधानसभा के पांचों मंडलों के बूथ और शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का स्याल्दे चंपानगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं बाइक रैली के साथ सभा स्थल देघाट लाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

सीएम 28 को द्वाराहाट में करेंगे जनसंवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 28 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर आ रहे हैं। विधायक महेश नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वाराहाट के शीतला पुष्कर मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करेंगे। द्वाराहाट क्षेत्र में स्वीकृत तमाम विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन किया जाएंगा। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष आज से जिले के भ्रमण पर
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान 23 फरवरी से जिल भ्रमण पर है। मंगलवार को वह 11 बजे मल्ली नैनी, 12:30 बजे तरूला, दो बजे हरड़ा और चार बजे जिंगल में जनमिलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह रात्रि विश्राम उभेर में करेंगे। 24 फरवरी को 11 बजे कुंजकिमोला, 12 बजे मल्ली नाली, एक बजे तल्ली नाली और तीन बजे सल्ला भटकोट में जन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed