फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BJP protest in Almora

अल्मोड़ा में भाजपा का धरना

Sun, 31 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 31 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
BJP protest in Almora

नारी निकेतन देहरादून में संवासिनी से दुराचार और मौत के मामले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने सीबीआई जांच नहीं होने पर एक फरवरी को देहरादून स्थित सीएम आवास कूच करने का एलान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून भी नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहा दुर्व्यवहार किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


 यदि मामले की शीघ्र सीबीआई जांच नहीं की गई तो मोर्चा एक फरवरी को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच करेगा। अध्यक्षता करते हुए मोर्चा की जिलाध्यक्ष रमा जोशी ने कहा कि राज्य में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धरने पर जिलाध्यक्ष रमा जोशी, महामंत्री किरन पंत, मीना भैसोड़ा, राधिका जोशी, चंपा पांडेय, कमला भट्ट, निर्मला जोशी, नगर अध्यक्ष बीना नयाल, इंदू प्रभा जोशी, बसंती आर्या, दया जोशी, लता बोरा, प्रेमा मेर, जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, विनीत बिष्ट, दीपक वर्मा आदि बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed