फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Billiards has received complaints of drug seized: Kunwar

नशाखोरी की शिकायत मिलने पर बिलियर्ड्स होंगे सीज: कुंवर

Thu, 20 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला अल्मोड़ा
अमर उजाला अल्मोड़ा Updated Thu, 20 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार में नगर के  बिलियर्ड्स संचालकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यदि बिलियर्ड्स केंद्रों में नशाखोरी की शिकायतें सही पाई गई तो संबंधित बिलियर्ड को सीज कर दिया जाएगा। संबंधित बिलियर्ड संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



एसएसपी ने कहा कि पुलिस को नगर के कई बिलियर्ड्स केंद्रों में स्कूली बच्चों के क्लास छोड़कर घुसने और वहां नशा आदि करने की शिकायतें बार-बार मिल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी बिलियर्ड्स की आड़ में गलत धंधे करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि लोगों की शिकायत है कि अधिकांश संचालक बिलियर्ड में बच्चों को आने देते हैं । इनमें नाबालिग बच्चों को  बिलियर्ड्स में कतई  न आने दें। इसके लिए शीघ्र ही चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिलियर्ड्स सेंटरों में मिलने वाले बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी।  
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बिलियर्ड्स स्वामियों का भी दायित्व है कि बच्चों को गलत रास्ते में जाने से बचाने के लिए उन्हें खुद इस तरह की क्रियाकलापों पर रोक लगाने के लिए सहयोग करना चाहिए। एसएसपी ने बिलियर्ड्स स्वामियों से कहा कि बिलियर्ड्स केंद्रों के संचालन के लिए अच्छे आचरण वाले कर्मचारी रखने को कहा। बैठक में कोतवाल उत्तम सिंह और कई  बिलियर्ड्स संचालक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed