{"_id":"64399c798bb097bf1c077d94","slug":"bikhoti-fair-in-dosans-devi-temple-from-today-preparations-complete-almora-news-c-8-1-112151-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दोसान के देवी मंदिर में बिखौती मेला आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दोसान के देवी मंदिर में बिखौती मेला आज से, तैयारी पूरी
Sat, 15 Apr 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्याल्दे के दोसान स्थित देवी मंदिर में आयोजित बैठक में मौजूद लोग।। संवाद
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल की सीमा के दोसान स्थित देवी मंदिर में शनिवार से बिखौती मेला लगेगा। इस बार मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। अल्मोड़ा जिले के साथ ही चमोली जिले में कर्णप्रयाग क्षेत्र के लोग भी इसमें शामिल होंगे। बिखौती मेले की तैयारियों के लिए हुई बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस दौरान मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष राकेश, बाला दत्त शर्मा, केशर सिंह रावत, त्रिलोक बेलवाल, गोविंद सिंह रावत, भुवन गिरि, मोहन खन्ना, शेर सिंह, जय सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन