फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhikiasann out in the anti-drug rally

भिकियासैंण में निकली नशा विरोधी रैली

Fri, 01 Jul 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 01 Jul 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Bhikiasann out in the anti-drug rally
भिकियासैंण में निकली नशा विरोधी रैली - फोटो : अमर उजाला

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। शराब हटाओ, खेती बचाओ समिति भिकियासैंण के बैनर तले लोगों ने ब्लॉक परिसर से जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।  लोगों ने बाजार में सभा की। सभा में वक्ताओं ने बढ़ते अपराधों के लिए नशे को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इस मुहिम में आम जनता से जुड़ने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


   शुक्रवार को पलायन रोको, नशा हटाओ, खेती, पहाड़ बचाओ नारे के साथ विभिन्न संगठनों ने ब्लाक परिसर से रैली निकाली। बडियाली तिराहे पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा देव भूमि आज शराब के बढ़ते प्रचलन से बरबादी की कगार पर है। रोजगार की सकारात्मक नीति नहीं होने से लगातार पलायन हो रहा है। गांव खाली हो गए हैं। जंगली जानवरों के आतंक से पहाड़ में खेती चौपट हो गई है जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने कहा कि यह रैली ब्लॉक के सभी 101 ग्राम पंचायतों में जाएगी। ग्रामीणों को जागरूक कर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को सभी ग्राम पंचायतों की ओर से ज्ञापन भेजकर कार्यक्रम का समापन होगा। पहले दिन भिकियासैंण के अलावा बाड़ीकोट, जैनल में भी जनजागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पारस संस्था के अध्यक्ष कुबेर सिंह कड़ाकोटी, महिला एकता परिषद की सदस्य हेमा नेगी, भारत स्वभिमान जिला प्रभारी शंकर फुलारा, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दिनेश घुघत्याल, दिवान भंडारी, त्रिलोक भंडारी, शोबन सिंह मावड़ी, हीरा नेगी, लीला बिष्ट, जीवन सिंह, भूपाल सिंह, माया तिवाड़ी, जीवंती देवी, संतोष असनोड़ा, भोला दत्त छिमवाल, मदन मेहरा, धन सिंह आदि थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed