फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bharat ratna vishvaishvaraiya remembered on the ocassion of engineers day

इंजीनियर्स-डे पर भारत रत्न विश्वेश्वरैया को याद किया  

Fri, 15 Sep 2017 11:25 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
जिले में इंजीनियर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया को याद किया गया। इंजीनियरों ने उनके बताए मार्ग पर अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरों ने रक्तदान कर अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन


उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले शक्ति सदन में हुए कार्यक्रम में भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरों के प्रेरणा स्रोत रहे इं. राम किशोर दत्त के निर्वाण दिवस पर उन्हें भी याद किया गया। वक्ताओं ने विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही इंजीनियर आरके दत्त द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। उन्हें मार्गदर्शक बताते हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियरों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आरपी पांडे, जीवन जोशी, भावना पंत, विशाखा पंत, महासंघ के सचिव रक्षित वर्मा, अंकित बोरा, नरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ साह, यतेंद्र लस्पाल आदि शामिल थे। इसके बाद जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और लैप्रोसी मिशन में रोगियों को फल वितरित किए। शक्ति सदन में हुए कार्यक्रम में आलोक कुमार ओली, गिरीश जोशी, आरसी मुनगली, पंकज कुमार, रघुवर दत्त भट्ट, बीबी पांडे, मदन वर्मा समेत काफी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर मौजूद थे। संचालन ओम प्रकाश भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed