फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Beti Bachao rally awareness

बेटी बचाओ जागरूकता रैली निकाली

Wed, 13 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 13 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Beti Bachao rally awareness
कूर्मांचल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के जन्म दिन पर नगर में बेटी बचाओ जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


स्कूल की निदेशक मधु खाती ने रैली को रवाना किया। नंदादेवी, मुख्य बाजार होते हुए रैली मालरोड में शिखर होटल के समीप पहुंचकर समाप्त हुई। छात्र-छात्राएं नारी शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ, बेटियों  पर हो रहे अत्याचार को रोकने और अल्मोड़ा को स्वच्छ बनाने संबंधी नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन


बच्चे हाथों में ‘कलियों को खिल जाने दो, मीठी खुशबु फैलाने दो’ ‘बंद करो इनकी हत्या, अब जीवन ज्योति जलाने दो’ आदि नारे लिखी तख्तियां थी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक केके पंत शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा आर्ट ऑफ लिविंग के कमल कपूर, सुमित बोहरा, आशा पंत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed