{"_id":"5adb7db04f1c1b390a8b5e5a","slug":"beti-bachao-forms-in-fashion-show-for-beti-read-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए फैशन शो में रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए फैशन शो में रूप
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
फैशन शो
- फोटो : अमर उजाला
बालिका वधु, वारिस, अकबर-बीरबल, स्वरागिनी जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी अल्मोड़ा निवासी रूप दुर्गापाल ने बीते दिनों मुंबई में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए फैशन शो में हिस्सा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम में कुछ अन्य मॉडल के साथ रैंप वॉक भी किया।
विज्ञापन
फैशन शो के बाद रूप दुर्गापाल ने कहा कि आज भी समाज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और तमाम कानूनों के बावजूद आए दिन बेटियों और महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं। रूप दुर्गापाल ने कहा कि समाज में जागरूकता लाने की जरूरत है ताकि महिलाओं, बेटियों के लिए लोगों का नजरिया बदल सके और महिलाएं, बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में अभिनेता जितेंद्र, जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी, भाग्यश्री, महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज, गिरीश लूथ्रा सहित कई हस्तियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन