{"_id":"5d641edf8ebc3e93b65d341b","slug":"beautiful-events-celebrated-in-janmashti-festival-almora-news-hld354297569","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव जी का बागवान सची फूल फुल्या छन.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव जी का बागवान सची फूल फुल्या छन.....
विज्ञापन
नृत्य की प्रस्तुतियां देते कलाकार।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जीआईसी मैदान में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत सोमवार दिन में मेहंदी, गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तो वहीं रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्टार नाइट में जितेंद्र तोमक्याल, पुष्कर महर, सीमा विश्वकर्मा, विक्की आर्या ने कुमाऊंनी-गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम देखने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अल्मोड़ा की संस्कृति ने ही यहां के लोगों को जोड़ रखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय लोगों को भी मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरती है।
श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव के तहत सोमवार को भी कई कार्यक्रम हुए। मेहंदी प्रतियोगिता में युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बच्चों की गायन और नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। रविवार रात को स्टार नाइट कार्यक्रम में गायक जितेंद्र तोमक्याल ने रूमाली को गांठा... गाना गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने पप्पू कार्की की याद में बाघ की बार्डरा मेर फ्वां बाघा रे...गीत से समा बांध दिया। पुष्कर महर ने ओ नंदा-सुनंदा तू दैण है जै ये की प्रस्तुति दी।
इसके अलावा सीमा विश्वकर्मा ने गोपाला लौंडा त्वील धारो बोला..., विक्की आर्या ने शिव जी का बागवान सची फूल फुल्या छन.. चैत की चैत्वाला गाना गाया। गीत गाकर दर्शकों को भाव विभोर किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। बाद में कार्यक्रम स्थल पर पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर, जयपाल रेड्डी और जगन्नाथ मिश्र आदि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
इधर मेला स्थल में लोगों ने स्टाल से खरीदारी की। बच्चों और बड़ों ने झूले आदि का आनंद लिया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, सुमित मेहता, बिट्टू कर्नाटक, सुशील साह, राजेंद्र तिवारी, वैभव पांडे, अमरनाथ नेगी, पंकज भगत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गीतम भट्ट ने किया।