{"_id":"a3ff195e6302a2892b85a13db0c2c3f1","slug":"bdo-will-take-action-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के खिलाफ होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के खिलाफ होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बीडीओ चंदा राज के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। मामले की रिपोर्ट भी डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
गोपनीय सूचना के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच कराई थी। रानीखेत तहसील परिसर में पांच लाख रुपये की विधायक निधि से पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
तीन लाख रुपये से अधिक की धनराशि पर निविदा कराई जाती है। आरोप है कि ताड़ीखेत की खंड विकास अधिकारी चंदा राज ने अपने करीबी ठेकेदार को लाभ दिलाने के लिए बगैर टेंडर, प्रचार, प्रसार कराए ठेका दे दिया।
विज्ञापन
पिछले दिनों इस मामले में गोपनीय शिकायत के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने जांच कराई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विनीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या कई अनियमितताएं भी मिली हैं। खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।