फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BDC meeting Dwarahat

द्वाराहाट बीडीसी बैठक

Fri, 04 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 04 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याएं छाई रहीं। विभागीय अधिकारियों पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


एडीबी पर सड़कों के सुधारीकरण कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया। विधायक मदन बिष्ट ने अधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार पूरी ईमानदारी और शिद्दत के साथ कार्य कर रही है। उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी ने भी अधिकारियों से ईमानदारी पूर्वक कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन कार्ड नहीं होने की स्थिति में परिवार रजिस्टर की नकल से आय प्रमाण पत्र बनाने को कहा। नाड़-फल्द्वाड़ी, दूनागिरि-विंता-ईड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य में धन के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया गया। असगोली मोटर मार्ग, डोटलगांव और भुमकिया पेयजल योजना पर भी सदस्यों ने हंगामेदार चर्चा की।


संचालन बीडीओ रमेश चंद्रा ने किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कैलाश भट्ट, बीडीसी सदस्य पप्पू भंडारी, महेश पंत, जिला पंचायत सदस्य बचुली देवी, जसोदा देवी, नारायण अधिकारी, दिवाकर कार्की, राधा देवी, अनीता देवी, दीपू बिष्ट सहित तमाम सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed