फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Batti Gul or Power Cut in Chiliyanaula

Almora News: सोमवार की रात अंधेरे में रहे चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Batti Gul or Power Cut in Chiliyanaula
रानीखेत चिलियानौला में बिजली की लाइन के ऊपर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र की बिजली वितरण व्यवस्था नहीं सुधर सकी है। हवा के मामूली झोंके आते ही यहां लाइनों के ऊपर पेड़ गिर जाते हैं और लोगों को रात भर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को दिन भर मौसम खराब था। इसी बीच देर शाम यहां लाइन के ऊपर पेड़ गिर गया जिस कारण रातभर लोग अंधेरे में रहे। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोगों को परेशानी हुई। मंगलवार दोपहर 12 घंटे के बाद बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार होने के बावजूद यहां बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है। ताड़ीखेत फीडर से जुड़ा होने के कारण लाइनें जंगलों से होकर गुजरती हैं। हवा का मामूली झोंका आने पर भी बिजली गुल हो जाती है। स्थानीय लोग कई बार चिलियानौला फीडर को रानीखेत से जोड़ने की मांग कर चुके हैं लेकिन यह मांग भी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

यहां चिलियानौला के पास सोमवार शाम जंगल में लाइन के ऊपर पेड़ गिर गया। इस कारण लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। हालांकि बिजली कर्मचारी रात में भी कार्य करने में लगे थे लेकिन नगरपालिका का बड़ा हिस्सा अंधेेरे में रहा। मंगलवार दोपहर बाद विद्युत व्यवस्था कुछ देर के लिए बहाल होने के बावजूद बिजली दोबारा गुल हो गई। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण चिलियानौला क्षेत्र के जंगल में सोमवार रात लाइन के ऊपर पेड़ गिर गया था। रातभर फॉल्ट ढूंढने का प्रयास किया गया। कुछ इलाकों में बिजली सुबह बहाल हुई थी लेकिन दोपहर बाद व्यवस्था पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। - सौरभ जोशी, एसडीओ, विद्युत वितरण खंड, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed