{"_id":"bc5ee669892a5f72a4f885a3b6ae63f3","slug":"basketball-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बास्केटबाॅल प्रतियोगिता शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाॅल प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी पब्लिक स्कूल में मध्य कमान अंतर्विद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शुभारंभ करते हुए केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत भुइयां ने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना को तरजीह देने की अपील की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय सहित सात विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन बालिका वर्ग में एपीएस पिथौरागढ़ सहित तमाम टीमों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता से पूर्व उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
प्रतियोगिता में एपीएस रायवाला, एपीएस अल्मोड़ा, एपीएस हेमपुर, एपीएस रुड़की, एपीएस लखनऊ, एपीएस लैंसडाउन, जनरल बीसी जोशी एपीएस पिथौरागढ़ की टीमें भाग ले रही हैं। डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया, जीएसओ.1 मेजर जी राम मोहन, अपर्णा जोशी, सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका हिमांशु मेहता, हरीश चंद्र, मनोज कुमार आदि निभा रहे हैं। संचालन रचना सिंह ने किया। खेल प्रशिक्षक सैम स्मिथ, उमेश बेदी, मनोज बिष्ट, विजय पांडे, त्रिभुवन कांडपाल, रेखा कापड़ी आदि ने सहयोग किया।
प्रतियोगिता का फाइनल बालिका वर्ग पांच दिसंबर को और बालक वर्ग का छह दिसंबर को होगा। उद्घाटन मैच में बालक वर्ग में एपीएस पिथौरागढ़ ने एपीएस लैंसडाउन को और बालिका वर्ग में एपीएस पिथौरागढ़ ने रायवाला को हराया।