फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bakchore Kauthik organized after 32 years in Ida

Almora News: ईड़ा में 32 सालों बाद फिर हुआ बक्चौर कौथिक का आयोजन

Thu, 04 May 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bakchore Kauthik organized after 32 years in Ida
ईड़ा बक्चौर कौथिक में झोड़ा गायन करती महिलाएं। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिल्लेश्वर बक्चौर मेला समिति ईड़ा जालली के बैनर तले क्षेत्र की विलुप्त हो रही संस्कृति को फिर से जीवित करने के उद्देश्य से 32 वर्षों बाद बक्चौर कौथिक का आयोजन किया गया। यह मेला शिवालय ईड़ा बिल्लेश्वर महादेव तल्ली जालली में आयोजित किया गया। इस दौरान झोड़ों का गायन किया गया। कौथिक में कुल 13 जोड़ी नगाड़े निशानों ने शिरकत की।
विज्ञापन

बता दें कि जालली क्षेत्र के कल्याण और सुख समृद्धि के लिए क्षेत्रवासियों ने 1908 में बिल्लेश्वर महादेव का पूजन किया था। जिसके सुखद परिणाम मिलने पर 1910 में बक्चौर मेले का भव्य आयोजन किया गया। जो 1989 तक चलता रह। लेकिन 1990 से 32 वर्षों तक यह मेला आयोजित नही हो पाया। इस बार क्षेत्र के संस्कृति प्रेमियों ने एकजुट होकर अपनी प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया और बृहस्पतिवार को इस मेले का आयोजन कर युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से रूबरू कराया।
विज्ञापन

कौथिक में ईड़ा कर्नाट, ईडा विरोली, जमीनीवार, बयेडा, तल्ली विठोली, सनणैं से दो जोड़ी, टीट, बंधरा, जालली, सिमलचौरा, चौंनिया, निरकोट से कुल 13 जोड़ी नगाड़े निशानों ने शिरकत की। आयोजन समिति ने कहा कि मेले में सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख आदि को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रधान मनोज रावत, उपाध्यक्ष मधु मिश्रा, कोषाध्यक्ष पप्पू बिष्ट, कुंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मासी में सोमनाथ मेले की तैयारी जोरों पर

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में 7 मई से होने वाले सल्टिया सोमनाथ मेले की गांव स्तर पर तैयारी हो रही है। इसी क्रम में निकटवर्ती गावों में झोड़े की रिहर्सल चल रही है। मासी में 6 व 7 मई को भूमियां वार्षिक दिवस समारोह है। सात मई की रात को सल्टिया मेले का उद्घाटन विधायक मदन सिंह बिष्ट व सल्ट के विधायक महेश जीना संयुक्त रूप से करेंगे। आठ मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमनाथ के मुख्य मेले का उद्घाटन करेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने सभी लोगों से मेले को भव्य बनाने में सहयोग देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed