फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bail application of three murder accused rejected

दो सगे भाईयों समेत तीन हत्या आरोपियों का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Bail application of three murder accused rejected
अल्मोड़ा। अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार पांडे की अदालत ने हत्या के मामले में आरोपी हेमंत कुमार पुत्र चंद्र सिंह निवासी मल्ली नाली अल्मोड़ा, नीरज सिंह और बालम सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी खनियारी नैनीगूंठ का धारा 302 में जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय ने जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने न्यायालय को बताया कि 15 जुलाई को तल्ली नाली निवासी कमल सिंह ने पटवारी न्योली को दी तहरीर में कहा था कि आरोपी हेमंत कुमार, नीरज सिंह और बालम सिंह ने उसके पिता पर राजेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला किया। घायल राजेंद्र सिंह को इलाज के लिए पहले अल्मोड़ा और उसे बाद हल्द्वानी ले जाया गया।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता कैड़ा ने न्यायालय को बताया कि 19 जुलाई को गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह की उपचार के दौरान हल्द्वानी में मौत हो गई थी। शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय में आरोपियों को जमानत देने का विरोध करते हुए कहा यदि इन्हें जमानत मिली तो यह गवाहों को डरा धमकाकर साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। गवाह आरोपियों के सगे रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को जमानत देने का कोई औचित्य नहीं है। न्यायालय ने आरोपियों का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता कैड़ा के अलावा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) शेखर चंद्र नैनवाल ने प्रभावी पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed