फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Badminton match in ranikhet

Almora News: एकल बैडमिंटन में वैभव ने जीता खिताब

Tue, 21 Mar 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Badminton match in ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय में अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय में अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके एकल छात्र वर्ग में वैभव तिवारी, युगल छात्रा वर्ग में सौम्या, शिवानी अधिकारी, युगल छात्र वर्ग में विजय बिष्ट, तुषार की जोड़ी जीती।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने किया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल भावना को जरूरी बताया। अंतर संकाय छात्र वर्ग की एकल स्पर्धा में विजय बिष्ट, युगल स्पर्धा के छात्रा वर्ग में सुषमा मेहरा और प्रियंका ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

युगल छात्र वर्ग में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के विजय बिष्ट और बीकॉम पंचम सेमेस्टर के तुषार कुमार पहले, बीकॉम पंचम सेमेस्टर के राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह कोरंगा दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्राचार्य और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. राहुल चंद्रा, डॉ. रोहित जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राध्यापक डॉ. रश्मि रौतेला, डॉ. गणेश नेगी, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. जेएस रावत, डॉ. पंकज प्रियदर्शी, डॉ. प्रसून जोशी, डॉ. प्राची जोशी, डॉ. भुवन तिवारी, डॉ. महिराज मेहरा, डॉ. पारुल भारद्वाज, डॉ. दीपा पांडेय आदि ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed