अल्मोड़ा। शहर की मालरोड और एलआर साह सड़क की दशा में जल्द ही सुधार होगा। इन सड़कों में हॉटमिक्स के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। बरसात समाप्त होने के बाद काम शुरू होगा। आजकल लोनिवि ने नगर की सड़कों पर हुए गड्ढों में पेच भरान किया जा रहा है।
नगर की मालरोड, एलआर साह मार्ग, धारानौला मार्ग, लिंक मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल हैं। कई स्थानों पर डामर उखड़ने से सड़कों में गड्ढे हो गए थे। कोरोना महामारी के बाद अनलॉक शुरू होने पर लोनिवि ने सड़कों में गड्ढों में पेच भरान का काम शुरू किया। लोनिवि प्रांतीय खंड की ओर से मालरोड और एलआर साह रोड में गड्ढे भरने का काम कर दिया गया है। लोनिवि के ईई विजय कुमार ने बताया कि धारानौला मार्ग में गड्ढे भरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मालरोड और एलआर साह मार्ग में हॉटमिक्स के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। बरसात समाप्त होने के बाद हॉटमिक्स का काम शुरू होगा। धारानौला मार्ग में हॉटमिक्स के लिए इस्टीमेट भेजा गया था। इसमें शासन की ओर से कुछ आपत्तियां लगी हैं। दोबारा इस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा, जबकि लिंक मार्ग में भी डामरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है।