फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad Bus Station in Almora

रोडवेज स्टेशन में नहीं शौचालय, केएमओयू स्टेशन के शौचालय में गंदगी का अंबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bad Bus Station in Almora
अल्मोड़ा के केमू स्टेशन में खड़ी केमू की बसें। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में असुविधाओं का अंबार है, जिसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि दोषी हैं। ऐसा यहां के लोगों का कहना है। सोमवार को जब संवाद न्यूज एजेंसी की टीम रोडवेज बस अड्डे पहुंची तो यहां खोजने से भी यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नजर नहीं आईं। पीने के लिए न तो यहां पानी की व्यवस्था थी और यात्रियों के बैठने के लिए फर्नीचर भी नहीं थे। गौर करने वाली बात यह है कि यहां यात्रियों के लिए शौचालय तक नहीं है, जबकि कई बार दिल्ली से देर रात चलने वाली बसें सुबह अल्मोड़ा पहुंचती हैं...
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जब अल्मोड़ा रोडवेज बस अड्डे पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि रोडवेज स्टेशन में उनके लिए बेहतर सुविधा नहीं हैं। स्टेशन में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से यात्रियों को शौच आदि के लिए परेशानी होती है। कई बार छोटे बच्चों को बार-बार शौच आदि जाना पड़ता है। ऐसे में माताएं बच्चों के लिए परेशान रहती हैं। महिला यात्रियों को इसकी वजह से सबसे अधिक असुविधा होती है।
विज्ञापन

स्टेशन के अंदर यात्रियों के विश्राम के लिए फर्नीचर रखा है लेकिन वह काफी पुराना है। बस अड्डे पर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर यात्रियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्यास लगी हो तो 20 रुपये में पानी खरीदों। गरीब आदमी के पास प्यास बुझाने के लिए बस अड्डे पर कोई विकल्प नहीं है। यहां से बाहर निकले तो सड़क के किनारे रोडवेज की बसें खड़ी थीं, जिनकी वजह से कुछ देर के लिए जाम भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर : डेढ़ बजे
यहां से कुछ दूर केएमओयू स्टेशन हैं। केएमओयू के पास बसें खड़ी करने के लिए पार्किंग स्थल है। यहां यात्रियों ने बताया कि इस स्टेशन में शौचालय तो हैं लेकिन सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है। स्टेशन परिसर में सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है। गंदगी होने से यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। यात्रियों के बैठने को स्टेशन में पर्याप्त इंतजाम नहीं है। यात्री स्टेशन परिसर में या तो खड़े रहते हैं या फिर दुकानों में लगी किसी बेंच में बैठकर बसों का इंतजार करते हैं।
स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। सफर के दौरान यात्री वैसे ही परेशान रहता है। स्टेशन में थोड़ी देर आराम करने के लिए अच्छी सुविधाएं होंगी तो यात्रियों को लाभ मिलेगा। स्टेशन में यात्रियों के लिए पानी पीने और भरने के इंतजाम किए जाने चाहिए।
- योगेश सिंह दोसाद यात्री
बड़ी गाड़ियों में सफर सुरक्षित रहता है। इस कारण केमू, रोडवेज से सफर करते हैं। स्टेशन में शौचालयों को स्वच्छ रखना चाहिए। साथ ही स्टेशन परिसर में भी पर्याप्त सफाई होनी चाहिए। स्टेशन परिसर में यात्रियों के विश्राम के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जानी चाहिए।

- नंदन सिंह जीना, यात्री
रोडवेज स्टेशन में सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सबड़े बड़ी समस्या शौचालय की है। शौचालय नहीं होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पडता है। स्टेशन यात्रियों के खाने के लिए सस्ती कैंटीन भी नहीं है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
दीपक सिंह, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed