{"_id":"5703f4e34f1c1b3035c810d4","slug":"audition-on-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी फिल्म के लिए कलाकारों का ऑडिशन 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी फिल्म के लिए कलाकारों का ऑडिशन 16 को
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूके टाकीज (उत्तराखंड टॉकीज) कंपनी की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पायल गोगा कपूर ने कहा कि उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है। यहां फिल्म उद्योग की काफी संभावनाएं हैं। यूके टाकीज पांच करोड़ की लागत से एक हिंदी फिल्म का निर्माण कर रही है। इस फिल्म में पहाड़ के कलाकारों को भी काम करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 16 अप्रैल को शिखर होटल में सुबह नौ बजे से कलाकारों का ऑडिशन होगा। फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर में होगी और अप्रैल 2017 में इसे रिलीज करने का लक्ष्य है।
शिखर होटल में पत्रकारों से वार्ता में यूके टाकीज की डायरेक्टर पायल गोगा कपूर ने बताया कि यूके टाकीज द्वारा बनाई जा रही फिल्म में उत्तराखंड के कलाकारों को मौका मिलेगा। नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, देहरादूून में भी ऑडिशन होंगे। डायरेक्टर हर्षवर्द्धन सनवाल ने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग की बेहतर लोकेशन हैं। मूलरूप से पंजाब से ताल्लुक रखने वाली पायल जल्द ही उत्तराखंड की बहू बनने वाली हैं। पायल ने बताया कि उनकी यूके टाकीज के डायरेक्टर नैनीताल निवासी हर्षवर्धन सनवाल से जल्द ही शादी होने वाली है।
विज्ञापन