{"_id":"6a1327881c0820b70d060b5d","slug":"attempt-to-gain-early-entry-into-jageshwar-temple-by-using-fake-red-and-blue-lights-almora-news-c-8-hld1003-772870-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर जागेश्वर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर जागेश्वर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने का प्रयास
Sun, 24 May 2026 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 24 May 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मंदिरों में घंटों लाइन में लगकर इंतजार से बचने के लिए लोग वीआईपी पास, दान (डोनेशन) पर्ची, फर्जी राजनीतिक पहचान का सहारा लेने जैसे हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जागेश्वर धाम में सामने आया। फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर जागेश्वर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की कोशिश करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने यूपी नंबर वाले वाहन पर लगी फर्जी लाल-नीली बत्ती हटाकर चालक का चालान कर दिया।
जागेश्वर धाम में रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस को यूपी के पीलीभीत नंबर वाले वाहन में फर्जी लाल-नीली बत्ती लगी मिली। पुलिस के अनुसार वाहन चालक जागेश्वर मंदिर में जल्दी प्रवेश पाने के उद्देश्य से उक्त बत्ती का प्रयोग कर रहा था।
मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने वाहन चालक का चालान किया। भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी। थानाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों के साथ भ्रमण कर रहे हैं।