{"_id":"5b9fe2fd867a557f6c068909","slug":"artists-present-a-colorful-show-at-the-nanda-devi-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी मेले में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी मेले में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नंदा देवी मेले में प्रस्तुति देने को तैयार कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदाष्टमी पर मां नंदा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। रात्रि में चंद वंशज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने मंदिर में विशेष पूजा की। नवमी पर मंगलवार को रात्रि में राज परिवार द्वारा पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को दिन में महिलाओं ने कलक्ट्रेट से झांकी निकाली जो बाजार से होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंची। अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, केवल सती ने उद्घाटन किया। नंदादेवी मेले के सांस्कृतिक मंच में कुमाऊंनी झोड़ा गाए। इससे पहले रविवार की रात्रि में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डी सैडो परफारमिंग आर्ट एकेडमी के बच्चों ने गणेश वंदना, कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत किए। कला संगीत विकास समिति पिथौरागढ़ के कलाकारों ने कुमाऊंनी नृत्य, नेपाली नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
गायक संगीता ने हाइ काकड़ी दिले मा नूण पिसो सिले मां ..., दीपिका ने पहाड़ को ठंडो पानी सुनक जैसी मीठी वाणि...गीत गाया। चंचल रावत ने नेपाली गीत की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने ओ नंदा-सुनंदा तू दैण है जाए माता गौरी अंबा तू दैण है जाए... से मां नंदा-सुनंदा की स्तुति की। महिलाओं ने धाने की बाली कपसी रैछे झुंगर बाली टूटी रैछे... आदि कुमाऊंनी झोड़ा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन