फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Artist Protest At Almora

ऑडिशन कराने से नाराज लोक कलाकारों ने सूचना विभाग दफ्तर में जड़ा ताला, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Artist Protest At Almora
सूचना विभाग कार्यालय अल्मोड़ा में तालाबंदी करते लोक कलाकार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल में 21 सितंबर से कराए जा रहे ऑडिशन से नाराज कुमाऊं लोक कलाकार महा संगठन ने बुधवार को सूचना विभाग कार्यालय अल्मोड़ा में तालाबंदी की। उन्होंने जबरन ऑडिशन कराने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कलाकारों ने कहा कि कोरोनाकाल के चलते 18 माह से लोक कलाकार बेरोजगार हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार ने भी लोक कलाकारों की इस दौरान अनदेखी की।
विज्ञापन

अब सरकार और विभाग आडिशन के नाम पर कलाकारों को परेशान कर रहा है। कुमाऊं में 21 से 25 सितंबर तक ऑडिशन कराए जा रहे हैं। बरसात में ऑडिशन देने जिला मुख्यालय आने जाने में लोक कलाकारों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ेगा और यहां पर भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण का भी डर है। संगठन के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल ने कहा कि यदि जबरन ऑडिशन कराया तो कलाकार आमरण अनशन करेंगे। वहां पर विनोद राम, वरिष्ठ लोक गायक महिपाल मेहता, कुंवर राज, शैलेंद्र कुमार, अमर बोरा, गीता सिराड़ी, रेखा सिराड़ी, हिमांशु कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed