फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Army recruitment

धारचूला, गणाई गंगोली कें 1056 युवकों में से कुल 301 युवकों ने ही पाई दौड़ में सफलता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment
भर्ती के लिए दौड़ लगाते धारचूला, गणाई गंगोली के युवक। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में सेना की ओपन भर्ती रैली शुरू हो गई है। पहले दिन पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और गणाई गंगोली तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए 1381 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, लेकिन मैदान के बाहर 11 सौ युवक ही पहुंचे थे। 44 युवक प्री हाईट टेस्ट सहित प्रपत्रों के अभाव में बाहर हो गए। 1056 युवाओं में से 301 युवाओं ने दौड़ में सफलता प्राप्त की। ब्रिगेडियर राहुल भटनागर ने रैली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण एक साल बाद खुली भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। पिथौरागढ़ एआरओ की तरफ से आयोजित भर्ती रैली इस बार तहसीलवार आयोजित हो रही है। जिसमें कुमाऊं के छह जिलों के युवकों को सेना में किस्मत आजमाने का मौका मिल रहा है। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती युवकों के लिए कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। पहले दिन धारचूला और गणाईगंगोली तहसील के युवाओं की भर्ती हुई।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी कर्नल भास्कर तोमर ने बताया कि सुबह सात बजे भर्ती शुरू हो गई थी। 11 सौ लोग मैदान के बाहर थे। 1056 युवाओं को दौड़ लगाने का मौका मिला। इनमें से कुल 301 युवक ही पास हुए। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। प्रपत्रों की जांच के लिए शिक्षा विभाग के लोगों का भी यहां सहयोग लिया जा रहा है। एआरओ पिथौरागढ़ के ब्रिगेडियर राहुल भटनागर ने भर्ती का निरीक्षण कर युवाओं की हौसलाअफजाई की। सेना के तमाम अधिकारी और जवान भर्ती को संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं। 16 फरवरी को मुनस्यारी, थल और बेरीनाग तहसील के युवक किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed