फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   army rally

सपना पूरा होने के एक कदम करीब पहुंचे 323 युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
army rally
बीम खींचते दौड़ में सफल युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में सेना की ओपन भर्ती रैली जारी है। दूसरे दिन पिथौरागढ़ जिले के थल, मुनस्यारी और बेरीनाग तहसीलों के युवाओं की भर्ती हुई। तीनों तहसीलों से भर्ती के लिए 1741 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इनमें से 1354 युवाओं ने दौड़ लगाई और कुल 323 युवाओं ने दौड़ में सफलता पाई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा भी हुई।
विज्ञापन

भर्ती रैली में कुमाऊं के छह जिलों के युवकों को मौका मिल रहा है। मंगलवार को मुनस्यारी, थल और बेरीनाग के युवाओं की भर्ती हुई। सेना के सोमनाथ मैदान में भर्ती के लिए सुबह से ही युवकों का पहुंचना शुरू हो गया था। गेट पर आवेदन पत्रों, विद्यालयी प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच की गई। मंगलवार को 1354 युवकों को दौड़ के लिए शामिल कराया गया, जिनमें से 323 युवकों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि भर्ती रैली शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। मैदान में भर्ती युवकों के सभी प्रपत्रों की जांच के लिए सेना ने इस बार शिक्षा विभाग के लोगों का भी सहयोग लिया है। बुधवार को डीडीहाट, कनालीछीना और देवलथल तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलवार भर्ती होने से व्यवस्थित दिख रही बाजार
रानीखेत। कोरोना के मद्देनजर सेना की ओपन भर्ती रैली तहसीलवार की जा रही है। दो, तीन तहसीलों के युवाओं की भर्ती हो रही है, जिससे बाजार भी व्यवस्थित नजर आ रहा है। पूर्व की भर्तियां जिलेवार आयोजित होती थी, जिसमें भारी संख्या में युवा उमड़ पड़ते थे और व्यवस्था बनाने में मुश्किलें होती थीं।

दलालों से बचने के लिए युवाओं को जागरूक कर रही पुलिस
रानीखेत। भर्ती रैली स्थल सोमनाथ मैदान के आसपास ही युवाओं का जमावड़ा देखा जा रहा है। युवाओं में खासा उत्साह है। प्रशासन ने रंगोली हाल, छावनी परिषद इंटर कॉलेज में उनके रहने और खाने की व्यवस्था की है। कुछ युवकों ने होटल आदि भी बुक कराए हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि युवाओं को दलालों के चक्कर में नहीं फंसने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। कोई फर्जी प्रमाणपत्र लेकर ना पहुंचे इस पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed