फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Arested For Fraud in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में कोऑपरेटिव सोसाइटी खोलकर 118 लोगों को 56 लाख की चपत लगाने वाला मैनेजर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Arested For Fraud in Almora
अल्मोड़ा में 56 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोऑपरेटिव सोसाइटी खोलकर 118 लोगों से करीब छप्पन लाख रुपये ठगने के आरोपी प्रबंधक को पुलिस ने दो साल की मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। उस पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित था। इस मामले में सोसाइटी के एमडी, उसकी पत्नी सहित चार आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में अल्मोड़ा में सोसाइटी खोली गई। इससे जुड़े लोगों ने दो से तीन गुना ब्याज देने का प्रलोभन देकर 472 लोगों से नब्बे लाख रुपये जमा करवाए। इनमें से 354 लोगों को सोसाइटी ने चौंतीस लाख रुपये का भुगतान किया लेकिन अचानक एक दिन 118 लोगों के छप्पन लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए। तब सोमेश्वर क्षेत्र के जैंचोली निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी ने घटना की रिपोर्ट लिखाई।
विज्ञापन

इस आधार पर हापुड़ यूपी निवासी सोसाइटी के एमडी प्रदीप कुमार अस्थाना, उसकी पत्नी प्रार्थना अस्थाना, प्रबंधक राजेश कुमार, जयपाल सिंह पालनी, दीपक राम के खिलाफ तहरीर दी लेकिन इसी बीच चंपावत में भी केस दर्ज होने पर पुलिस ने मामले के चार आरोपियों प्रदीप, प्रार्थना, जयपाल, दीपक को गिरफ्तार किया लेकिन प्रबंधक राजेश फरार था। तब से अल्मोड़ा पुलिस राजेश की खोजबीन में जुटी थी जिसे सोमवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। बाद में रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। तभी उसके अन्य सहयोगियों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार से अधिक लोग आए सोसाइटी के झांसे में
अल्मोड़ा। वर्ष 2019-20 में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चंपावत के तत्कालीन एसपी लोकेश्वर सिंह इस मामले के नोडल बनाए गए थे। अब पिथौरागढ़ में तैनाती के बावजूद एसपी लोकेश्वर ने सोसाइटी के लेन-देन की जांच की। तब उन्होंने पाया कि अल्मोड़ा समेत बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ के करीब दो हजार लोगों को सोसाइटी से अपने झांसे में लेकर उनसे पंद्रह करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है।
वर्ष 2019-20 में इस सोसाइटी ने कुमाऊं के हर जिले में अपनी शाखा खोलकर लोगों को अपने झांसे में लिया और उनसे मोटी रकम हड़प ली। एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के मुताबिक उनके चंपावत में रहते उन्हें मामले का नोडल बनाया गया था। तब चंपावत पुलिस सोसाइटी के एमडी, उसकी पत्नी सहित चार आरोपियों को पकड़ सकी।

बेड़ीनाग और चौखुटिया में भी हुआ केस
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि इस मामले में सोसाइटी के खिलाफ अल्मोड़ा के चौखुटिया और पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग थाने में भी केस दर्ज हुआ है। बेड़ीनाग पुलिस से भी मामले में संपर्क किया जाएगा। वहां के पीड़ित लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोपी राजेश गाजियाबाद में टिफिन की आपूर्ति कर रहा था। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed