फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Are united in maintaining the pride of India: Dr. Harish

भारत का गौरव बनाए रखने को एकजुट हों: डा. हरीश

Thu, 12 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 12 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Are united in maintaining the pride of India: Dr. Harish

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. हरीश ने कहा कि विहिप का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों, बुराइयों को दूर कर सशक्त और समरस हिंदू समाज का निर्माण करना है। स्वयं सेवक हिंदू समाज और भारत के गौरव को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर काम करें। डा. जोशी यहां विहिप द्वारा भगवती पैलेस में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू को समाज के जाति पंथ में बंटने के बजाए एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना होगा। पहाड़ से हो रहे लगातार पलायन और बाहरी तत्वों की लगातार घुसपैठ पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विहिप पचास साल से हिंदुओं के खिलाफ होने वाले षड्यंत्रों को रोकने के लिए जागरुक होकर काम कर रहा है। विहिप की विभिन्न इकाइयां समाज निर्माण में जुटी हैं।
विज्ञापन


विहिप के प्रांत सत्संग प्रमुख और प्रदेश मंत्री स्वर्ण जयंती महोत्सव समिति सुभाष चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदू अपनी संस्कृति के प्रति जागरुक नहीं है। जागरुकता में कमी के चलते ही देश में गौ हत्या, धर्मांतरण, अलगाववाद, हिंदू संतों और देवी देवताओं के अपमान जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। हिंदू समाज को सशक्त होकर समाज और देश के गौरव को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर तुंगेश्वरी मंदिर के भगत महाराज, भीम सिंह स्यूनरी, जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, विभाग अध्यक्ष कृष्णा कांडपाल, जिला सह मंत्री अजय बोरा, नरेंद्र अल्मियां, पूरन सनवाल, योगेश नयाल, प्रकाश लोहनी, त्रिभुुवन कबडवाल, सरदार अमरजीत सिंह, सूरज सिराड़ी, गुंजन गुरुंग, जीवन मेहरा आदि मौजूद थे। विहिप स्थापना के पचास साल पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


204 देशों में काम कर रही विहिप
अल्मोड़ा। आरएसएस के प्रांत प्रचारक डा. हरीश ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विहिप हिंदू समाज को जोड़ने वाला सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठन है। विश्व के 204 देशों में संगठन काम कर रहा है। संगठन ने हिंदू समाज के कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के अलावा रक्तदान, राम जन्म भूमि, रामसेतु, अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सांप्रदायिक लक्षित हिंसा कानून को रोकने समेत अनेक आंदोलनों में सशक्त भागीदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed