फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   animal birth control in almora

Almora News: अल्मोड़ा में होगा एबीसी सेंटर का विस्तार

Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
animal birth control in almora
फोटो -19एएलएम 03 पी -अल्मोड़ा के माल रोड में इस तरह अड्डा जमाए हैं लावारिस कुत्ते। संवाद
संजय नयाल
विज्ञापन

अल्मोड़ा। एनटीडी स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर की क्षमता बढ़ेगी। इससे लावारिस कुत्तों का अधिक संख्या में बधियाकरण हो सकेगा। इसके लिए पैंतालीस लाख रुपये की मंजूरी मिली है। इसमें से चौंतीस लाख रुपये की पहली किस्त मिलने पर नगरपालिका ने केंद्र के विस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले में लावारिस कुत्तों की आबादी बढ़ती जा रही है। आए दिन सड़कों पर लावारिस कुत्तों का झुंड आवाजाही के दौरान राहगीरों पर हमला कर रहा है, इससे लोगों में दहशत है। लावारिस कुत्तों की बढ़ोतरी रोकने के लिए वर्ष 2016 में एनटीडी क्षेत्र में एबीसी सेंटर संचालित हुआ।
विज्ञापन

वहां बधियाकरण के बाद चार कैनल में कुत्तों को रखा जाता है। इसके बावजूद वहां सुविधाओं के अभाव में बहुत कम कुत्तों का बधियाकरण हुआ। इस कारण कुत्तों की संख्या में गिरावट नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेंटर में अधिक कुत्तों को रखने के लिए अब नगर पालिका 45,74,000 रुपये की लागत से 10 केनल बनाएगी। ऐसे में कुत्तों के बधियाकरण की संख्या बढ़ेगी और इनकी संख्या सीमित होने की उम्मीद है।



चिकित्सक के दो कक्षों को होगा निर्माण
अल्मोड़ा। एबीसी सेंटर में केनल निर्माण के साथ ही दो चिकित्सक कक्ष, शौचालय, हाॅल आदि का निर्माण होगा। केंद्र में सुविधाएं बढ़ने से कार्य में भी तेजी आएगी।

1116 कुत्तों का हुआ बधियाकरण
अल्मोड़ा। एबीसी सेंटर में वर्ष 2016 से कुल 1,116 कुत्तों का बधियाकरण हुआ है। इसके बाद भी लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कई लोग चिंतित हैं।


नगर पालिका को एबीसी सेंटर के विस्तार के लिए चौंतीस लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। इस केंद्र में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए पालिका गंभीर है। - भरत त्रिपाठी, ईओ, नगरपालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed