फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Angry people surrounded CMO, inquiry committee formed

Almora News: आक्रोशित लोगों ने सीएमओ का किया घेराव, जांच कमेटी गठित

Tue, 14 May 2024 04:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 14 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Angry people surrounded CMO, inquiry committee formed
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से महिला की मौत के मामले में आखिरकार जांच कमेटी गठित हो गई है। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ मामले की जांच करेंगे। स्थानीय लोगों के सीएमओ के घेराव के बाद उन्होंने जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों जिला अस्पताल में नगर के एक व्यापारी दीपक कुमार जोशी की पत्नी का बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो यहां के चिकित्सकों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा, लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं हुई और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने उसकी गलत नस काट दी जो उसकी मौत का कारण बना। कुछ दिन पूर्व पीड़ित व्यापारी और अन्य लोगों ने पीएमएस और सीएमओ को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लंबे समय तक उचित जांच न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर सीएमओ का घेराव किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फौरी तौर पर जांच कर दोषी स्वास्थ्य कर्मियों को क्लीन चिट देना गंभीर है। मामले में सीएमओ ने भी बरेली के अस्पताल की लापरवाही बताकर अपने चिकित्सकों से सिर्फ मौखिक स्पष्टीकरण लेकर उन्हें बचा रहे हैं। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सीएमओ ने जांच के आदेश जारी कर कमेटी का गठन किया। आदेश जारी होने पर आक्रोशित लोग वहां से रवाना हुए और सभी ने राहत की सांस ली। इस मौके पर राजीव गुरुरानी, शैलेंद्र साह, पीड़ित पति दीपक कुमार जोशी, जीवन सिंह, इंद्र सिंह नेगी, खड़क सिंह, मनोज मेहरा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस अस्पताल के एमएस की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी जांच
अल्मोड़ा। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि मामले की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस चिकित्सालय के विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया गया है। एमएस डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक की टीम मामले की जांच करेगी। सात दिन के भीतर टीम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed