{"_id":"5d8cf92b8ebc3e93b24e3a9b","slug":"angry-about-the-commercial-use-leprasy-mission-almora-news-hld3582095182","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला स्थित लैप्रोसी मिशन के व्यवसायिक उपयोग की भनक से गुस्साया ईसाई समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला स्थित लैप्रोसी मिशन के व्यवसायिक उपयोग की भनक से गुस्साया ईसाई समुदाय
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते ईसाई समुदाय के लोग।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। करबला स्थित लेप्रोसी मिशन को बेचे जाने और उसको व्यावसायिक उपयोग के कार्यों में उपयोग पर जाए जाने की भनक से नाराज ईसाई समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसी भी प्रकार के व्यवसायिक गतिविधि पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार 27 सितंबर को लेप्रोसी मिशन करबला में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
डीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि करबला में स्थित कुष्ठ रोग आश्रम काफी लंबे अर्से से कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए जाना जाता रहा है। कई कुष्ठ रोगी यहां से इलाज लेकर अच्छे भी हो चुके हैं। वर्तमान में भी यहां काफी कुष्ठ रोगी निवास कर रहे हैं और इलाज प्राप्त कर रहे हैं।
लेकिन इस बीच कुछ लोग इस मिशन को बेचने की तैयारी में लगे हैं और इसका व्यवसायिक उपयोग करना चाह रहे हैं। जिसका समस्त ईसाई समुदाय विरोध करता है। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर मिशन के व्यवसायिक उपयोग में लाने की योजना पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को इस संबंध में लेप्रोसी अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जीवन सिंह, सुनील, बीके पंत, एके पॉल, संजय बिष्ट, पी पीटर, विमल, लक्ष्मी सिंह, अनीता, एनएस सिंह, पूजा सिंह, गीता चंद, अनुराग, सनी मैसी, पी मैसी, अरविंद, प्रिया डेविड, नेहा डेविड आदि शामिल हैं।