{"_id":"57f934f54f1c1b9434270367","slug":"anganwadi-center-deserted-district-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से जिले के आंगनबाड़ी केंद्र वीरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से जिले के आंगनबाड़ी केंद्र वीरान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं 17वें दिन भी हड़ताल पर रहीं। हड़ताल के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाें ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाें की हड़ताल को 17 दिन को गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार और प्रशासन से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला है। कार्यकर्त्रियाें को जब तक सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाें की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
धरने पर भगवती अधिकारी, मंजू कनवाल, कमला नेगी, तुलसी, रेखा आर्या, विमला बेरी, शोभा मटियानी, दीपा जोशी, अनीता टम्टा, राधा आर्या, दीपा शुक्ला, रीता तिवारी, मंजू गुरुरानी, चंपा देवी, रेनू बोरा, पुष्पा राणा, कमला रावत, मुन्नी नैनवाल, चंपा आर्या, यशोदा देवी आदि बैठीं।
विज्ञापन