फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aneshtheesiya in jila Hospital

निश्चेतक नहीं होने से जिला अस्पताल में नहीं हो रहे आपरेशन, मरीज परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aneshtheesiya in jila Hospital
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक सप्ताह से निश्चेतक न होने से किसी भी प्रकार के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निश्चेतक न होने से अस्पताल में जरूरी ऑपरेशन भी नहीं किए जा रहे हैं। इससे मरीजों की दिक्कतें बढ़ते जा रही हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की बात कह रहा है लेकिन फिलहाल उम्मीद कम ही लग रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की निश्चेतक डॉ. चारुल जखवाल पुनेठा एक साल की उच्च शिक्षा के लिए बाहर गई हैं। इससे अस्पताल में सात अगस्त से किसी भी प्रकार के ऑपरेशन नहीं हो रहे है। स्थिति यह है कि हड्डी के छोेटे ऑपरेशन भी नहीं हो रहे हैं। जरूरी ऑपरेशन भी न होने से मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में दूरस्थ क्षेत्रों से मरीज ऑपरेशन कराने पहुंच रहे हैं लेकिन निश्चेतक न होने के कारण उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। मरीजों को बिना ऑपरेशन के लौटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों को लगातार हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। इससे उनकी दिक्कत कम होने के बजाय बढ़ गई है। इलाज के लिए मरीजों को हायर सेंटर जाने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। कई मरीज हल्द्वानी या अन्य शहरों में जा रहे हैं। इससे उनकी जेब ढीली हो रही है। अस्पताल प्रशासन व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की बात कह रहा है लेकिन फिलहाल उम्मीद कम ही लग रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में चितई, पेटशाल, बाड़ेछीना, पनुवानौला, जागेश्वर, धौलछीना, सोमेश्वर, चौखुटिया समेत जिले के जैंती तहसील के तल्ला बिनौला, मल्ला बिनौला, जैंती, भाबू, कालाडुंगरा, कुटौली, सैनोली, नौगांव, दाड़िमी, लमगड़ा ब्लॉक के गौलीमहर, ठाठ, तिवारीजाख, सिरसोड़ा, तुलेड़ी, जलना, तोली, गौना, धुरासंग्रौली, चायखान, लमकोट, बैगनिया, बिशौद, मेरगांव, उन्यूड़ा, मोतियापाथर, सांगड़, कपकोट समेत तमाम दूरस्थ क्षेत्रों से रोगी ऑपरेशन के लिए आ रहे हैं। निश्चेतक न होने से उन्हें बगैर ऑपरेशन के लौटना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीण क्षेत्रों के रोगियों के पास हायर सेंटर जाने के लिए रुपये तक नहीं होते। इससे उन्होंने अधिक दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रही मरीजों की भीड़
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को काफी भीड़ रही। शुक्रवार को ओपीडी में 236 से अधिक मरीज आए थे। इनमें से अधिकतर मरीज दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे थे। बारिश में भी सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही है। मरीजों को लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

एनेस्थीसिया के बिना ऑपरेशन हो ही नहीं सकते है। इसलिए मरीजों को मजबूरन रेफर किया जा रहा है। अस्पताल की एनेस्थीसिया एक साल की उच्च शिक्षा के लिए बाहर गई हैं। इस बारे में सीएमओ को अवगत करा दिया गया है। साथ ही उनसे अस्पताल में निश्चेतक भेजने का आग्रह किया गया है।
- डॉ. आरसी पंत, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed