{"_id":"6303c2ef7d882701e552c099","slug":"amit-belval-sets-record-in-limca-book-ranikhet-news-hld473092619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबटिया के अमित का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबटिया के अमित का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में हुआ दर्ज
विज्ञापन
अमित बेलवाल
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया निवासी अमित बेलवाल ने देशी और विदेशी मुद्राओं का संग्रहण कर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराया है। इस कार्य में वे पिछले कई सालों से लगे हैं।
बेलवाल ने वर्ष 2021 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में विदेशी मुद्रा टकसाल से छापे 19 भारतीय सिक्कों के संग्रह का दावा कर आवेदन किया था। इनमें कनाडा, दक्षिण कोरिया, रूस, मैक्सिको, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका में स्थित टकसालें शामिल थीं। 18 सिक्कों के संग्रह का यह रिकार्ड पहले यूपी के एक व्यक्ति के नाम पर था। अब 19 सिक्कों का संग्रह कर चौबटिया निवासी अमित बेलवाल के नाम अब रिकार्ड हो गया है, जिसका प्रमाणपत्र 17 अगस्त 2022 को अमित को मिल चुका है।
उनकी उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड की 30वीं वर्षगांठ के अवसर में प्रकाशित विशेष संस्करण किताब 2020-2022 में प्रदर्शित किया गया है। अमित का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2019, वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया 2021, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2021 में भी शामिल है। अभी अमित के पास तीन हजार से अधिक देशी विदेशी सिक्कों का संग्रह है, जिसमें 1818 से 2022 तक के सिक्के शामिल हैं। अमित की इस उपलब्धि पर उनके पिता विनोद बेलवाल सहित अन्य ने खुशी जताई है।