फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Alpas Pharmaceutical company employees meet SSP

आल्पस दवा कंपनी के कर्मचारी एसएसपी से मिले

Sat, 15 Sep 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 15 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Alpas Pharmaceutical company employees meet SSP
एसएसपी को अपनी समस्या बताते आल्पस दवा फैक्ट्री के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
पातालदेवी स्थित आल्पस दवा कंपनी के कर्मचारियों ने एसएसपी से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि जुलाई से कंपनी के प्रबंध निदेशक भी अनुपस्थित हैं जिससे कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। 
विज्ञापन


एसएसपी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक बीते जुलाई से मौजूद नहीं हैं और फैक्ट्री में काम कर रहे 138 कर्मचारियों को तीन से दस माह तक का वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा 68 कर्मचारियों का 2016 से अब तक ईपीएफ भी जमा नहीं हो पाया है। जबकि जुलाई तक उनके वेतन से ईपीएफ का अंशदान करीब 75 लाख रुपये काट लिया गया था। कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी कर्मचारियों को नहीं दी जा रही है।  कर्मचारियों ने एसएसपी से अपने स्तर से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ममता जोशी, सुमन जोशी, सरस्वती देवी, शीला साह, हरीश त्रिपाठी, गीता भंडारी, पूरन भंडारी, बलवंत सिंह, आनंद नेगी, हेमेंद्र रावत, महेंद्र बिष्ट, मनीष शैली, मुकेश रावत, हरीश सुप्याल, राजेंद्र सिंह, विपिन रावत, देवेंद्र किरौला, अनिल पंत, रमेश मठपाल, उमेश नैनवाल, महेंद्र सिंह, पानसिंह, मोहन कुमार, मुकेश तिवारी, कैलाश, संतोष आदि शामिल थे।        
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed