फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Along with the base hospital in Almora, five other covid care centers will also treat corona patients

अल्मोड़ा में बेस अस्पताल के साथ ही पांच अन्य कोविड केयर सेंटरों में भी होगा कोरोना मरीजों का इलाज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Along with the base hospital in Almora, five other covid care centers will also treat corona patients
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में पांच अन्य कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। बेस अस्पताल के अलावा इन कोविड केंद्रों में भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा। इन केंद्रों में कोरोना के बहुत हल्के लक्षणों वाले मरीजों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें, कि अल्मोड़ा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वर्तमान में जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 45 है। इनमें से 43 मरीजों का इलाज चल रहा है। बेस अस्पताल मरीजों की भीड़ को देखते हुए जिले में पांच अन्य कोविड केयर केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राजस्व भूलेख प्रशिक्षण संस्थान पाताल देवी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा, प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र हवालबाग, प्राथमिक वानिकी प्रशिक्षण केंद्र जैंती और राजकीय जैविक प्रशिक्षण संस्थान मजखाली में भी कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। दो दिन पहले बेस अस्पताल के 10 मरीजों को पाताल देवी स्थित राजस्व भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए कोविड सेंटर भेजा गया है। जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि इन कोविड केयर सेंटर में भी डॉक्टरों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी टीम को तैनात किया गया है। हालांकि इन सेंटरों में बहुत हल्के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। डीएम ने बताया कि भविष्य में कोविड केयर सेंटरों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed