{"_id":"577d3eb74f1c1b6f0c7fb597","slug":"almora-water-problum","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लॉकों की 13 पेयजल योजनाएं अब भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लॉकों की 13 पेयजल योजनाएं अब भी ठप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले सूखे के चलते ग्रामीणों को गंभीर जल संकट झेलना पड़ा अब बारिश ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पहली जुलाई को हुई जबर्दस्त बारिश में डेढ़ दर्जन से अधिक पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई थीं। कुछ लाइनों को विभाग ने दुरुस्त कर लिया है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी अल्मोड़ा डिवीजन में 13 योजनाएं ठप पड़ी हैं।
नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
बारिश के चलते धौलादेवी ब्लॉक की चार, भैंसियाछाना और हवालबाग की दो-दो, ताकुला की पांच योजनाएं अब भी दुरुस्त नहीं हुई हैं। लाइनों का सुधार नहीं होने से संबंधित क्षेत्रों में पानी की त्राहि-त्राहि मची है। धौलादेवी में पचेल-बेलक-सुकना लाइन बाधित हो जाने से सुकना, बेलक, रंगोड़ी, दियारखोली, चुपड़ा, बागपाली समेत अन्य गांवों में लोगों के लिए पेयजल जुटाना मुश्किल हो रहा है। दीपक जोशी, हरीश जोशी, संत राम, शंकर राम, गोविंद सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि लाइन ध्वस्त होने की सूचना जल संस्थान और प्रशासन के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
सरकार ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त लाइनों का सुधार कर पानी की सप्लाई तुरंत बहाल करने के निर्देश जारी किए है, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी विभाग ने बाधित चल रही सुकना पेयजल लाइन को दुरुस्त नहीं किया।
विज्ञापन
नलों में पानी नहीं आने से लोगों को कई किमी दूर जाकर पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान और प्रशासन के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त लाइन का जल्द सुधार कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया बजट की कमी के चलते काम पर असर पड़ रहा है। इसके बावजूद विभागीय संसाधनों से क्षतिग्रस्त लाइनों के सुधार का काम किया जा रहा है। पचेल-बेलक योजना के सुधारीकरण को नल और अन्य सामान भेजा गया है जल्द ही लाइन ठीक कर पानी की सप्लाई शुरू होगी।