फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora stopped in protest of suicide attack

आत्मघाती हमले के विरोध में अल्मोड़ा बंद रहा

Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
Almora desk  अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
 अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Almora stopped in protest of suicide attack
पुलवामा की घटना के विरोध में अल्मोड़ा बंद बाजार। - फोटो : amar ujala
 जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवानों की शहादत से जिले भर में आक्रोश है। घटना के विरोध में आहूत भारत बंद के तहत अल्मोड़ा में बाजार पूरी तरह बंद रहे। जिले के अन्य नगरों और कस्बों में बंद बेअसर रहा।  शहीद जवानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी के विरोध में  विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने शिखर तिराहे से नगर में जुलूस निकालकर छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। दूसरी तरफ घटना के विरोध में जिले के विभिन्न स्थानों में प्रदर्शन हुए। विभिन्न संगठनों ने घटना के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जलाए और नारेबाजी की।  
विज्ञापन


व्यापार मंडल के आह्वान पर सुबह से ही बाजारें पूरी तरह बंद रही। हालांकि दोपहर बाद रेस्त्रा और चाय आदि की कुछ दुकानें खुल गई थी। व्यापार मंडल ने शोकसभा आयोजित करके शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, दीपक वर्मा, दीपेश जोशी, मनोज पवार, विजय भट्ट, वकुस साह, अमित साह, अनीता रावत, दीप लाल साह, नरेंद्र वर्मा, संजय साह, कासिफ खान आदि शामिल थे। आतंकी हमले में शहीद जवानों के खिलाफ अल्मोड़ा के एक नाबालिग द्वारा विवादित टिप्पणी करने से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे से नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने, आरोपित के परिवार की संपत्ति को जब्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष मंगल बिष्ट, प्रकाश लोहनी, धर्मेंद्र धानू, भूपाल, गौरव तिवारी, मनीष भाकुनी, नरेंद्र नेगी, भाकुनी मेर आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं ने, एएनएम ने चौघानपाटा में कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिसमें सुनीता तिवारी, गायत्री बिष्ट, हंसी साह, कमला, गीता बिष्ट, किरन जोशी, उमा जोशी, माया नेगी आदि शामिल थे। शहीद जवानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न लोगों ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट भय्यू, परवेज कुरैशी, गिरीश पांडे, कमल कोरंगा, दिनेश तिवारी, दीपक कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की शोकसभा में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में अध्यक्ष दीपक कुमार, जीवन वर्मा, आनंद बिष्ट, आशीष वर्मा, महिपाल मेहता, नंदन कनवाल, इंद्र बिष्ट, पूरन ऐरी, सुरेंद्र लाल टम्टा मौजूद थे।  ट्रक तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की शोकसभा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में अध्यक्ष दीपेश जोशी, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र आदि मौजूद थे। पालिका में हुई शोकसभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, सभासद दीपा साह, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, अमित साह थे। वेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की शोकसभा में सूरज साह, दिनेश गोयाल, नरेंद्र लालसाह, कुंदन बिष्ट, मुरारी अग्रवाल, कैलाश जोशी आदि मौजूद थे। 


सोमेश्वर। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में  विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आतंकवाद के पुतले के साथ नगर में जुलूस निकाला और सोमेश्वर चौराहे में आतंकवाद का पुतला जलाया। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला फूंकने वालों में ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, डा. देवेंद्र जोशी, रणजीत सिंह, बालम मेहरा, पंकज आगरी, नवीन मेहरा, सुरेश बोरा, मंगल टम्टा, भुवन आगरी, चंचल सिंह, प्रहलाद राणा, बलवंत राम, कृष्णा भंडारी, पवन पांडे, कृष्णा बिष्ट, विजय जोशी, भूपाल मेहरा आदि शामिल हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed