फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Seven students accuse teacher of sexual harassment case of a higher secondary school in Tarikhet block

अल्मोड़ा: सात छात्रों ने शिक्षक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, ताड़ीखेत ब्लॉक के एक उच्चतर माध्यामिक विद्यालय का मामला

Thu, 12 May 2022 10:44 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 12 May 2022 10:44 PM IST
सार

बीईओ एसएस बिष्ट ने बच्चों से जानकारी ली तो पता चला कि शिक्षक लंबे समय से यौन उत्पीड़न कर रहा है। किसी को बात बताने पर जान से मारने धमकी और परीक्षा में फेल करने की चेतावनी देता है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच साल पहले विद्यालय की छात्र संख्या दो सौ से अधिक थी लेकिन अब यहां सिर्फ 70 बच्चे रह गए हैं।

विज्ञापन
Almora Seven students accuse teacher of sexual harassment case of a higher secondary school in Tarikhet block
यौन शोषण

विस्तार

ताड़ीखेत ब्लाक के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सात छात्रों ने एक शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इससे गुस्साए अभिभावकों ने गुरुवार को विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की। इधर, मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग की ओर से गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है।

विज्ञापन


सुबह-स्कूल खुलने पर बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने शिक्षक की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हंगामे की सूचना पर बीईओ एसएस बिष्ट, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक गिरीश कुमार, वीएन आर्य विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


बीईओ एसएस बिष्ट ने बच्चों से जानकारी ली तो पता चला कि शिक्षक लंबे समय से यौन उत्पीड़न कर रहा है। किसी को बात बताने पर जान से मारने धमकी और परीक्षा में फेल करने की चेतावनी देता है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच साल पहले विद्यालय की छात्र संख्या दो सौ से अधिक थी लेकिन अब यहां सिर्फ 70 बच्चे रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा करने वालों में प्रधान मोहित गोस्वामी, गोपाल सिंह, चंदन सिंह, श्याम सिंह, चंदन राम, महेश, जगत सिंह, बालम सिंह, महेंद्र कुमार, नंदन, तारा सिंह जीना, मदन सिंह, खुशाल सिंह, हीरा सिंह, टीका सिंह आदि मौजूद रहे।

यह घृणित कृत्य है। इसे लेकर प्रशासन गंभीर है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  प्रशासन मामले को गंभीरता से लेगा।
- निशा रानी, प्रभारी तहसीलदार रानीखेत।

मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने भी विद्यालय जाकर मामले की जांच की। इस मौके पर यौन उत्पीड़न समिति और अभिभावकों की भी बैठक भी बुलाई गई। समिति और अभिभावकों से वार्ता के बाद जांच रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामला बेहद गंभीर है। छात्रों से भी वार्ता हो चुकी है। आरोपी शिक्षक अभी छुट्टी पर है।

- एसएस बिष्ट, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी।

शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद विद्यालय की यौन उत्पीड़न समिति से जांच कराई गई जिसमें आंशिक रूप से आरोप सिद्ध हो रहे हैं। बीईओ सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। हालांकि आरोपी छुट्टी पर है।
- प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed