फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora's identity will be erased by joining Garsain

गैरसैंण में मिलाने से मिट जाएगी अल्मोड़ा की पहचान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Almora's identity will be erased by joining Garsain
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विधानसभा और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि जीरो टॉलरेंस की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में मिलाने के मुद्दे पर कुंजवाल ने कहा कि अल्मोड़ा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगर की पहचान है। पूर्व में अल्मोड़ा कमिश्नरी रहा है और कुमाऊं का हृदय स्थल है। गैरसैंण में मिलाने से अल्मोड़ा की पहचान मिट जाएगी। कांग्रेस गैरसैंण मंडल में अल्मोड़ा को शामिल करने का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गैरसैंण राजधानी के मामले में भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुंजवाल ने सरकार पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए गैरसैंण मंडल में अल्मोड़ा को शामिल कर सरकार ने कुमाऊं के हृदय स्थल को समाप्त करने की कोशिश की है। गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के चार साल के शासनकाल में कर्मकार बोर्ड में चार सौ करोड़ और पशुपालन विभाग तीन सौ करोड़ का घोटाला हुआ। अब तक घोटालेबाजों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ढैंचा बीज घोटाले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में स्टे लिया गया है। सरकारी विभागों में बिना लेन-देन के काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार के मामलों में चर्चा करने की मांग की लेकिन संसदीय कार्य मंत्री ने मना कर दिया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, गोपाल चौहान, रमेश नेगी, हेम तिवारी, वैभव पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम बदलने की परिपाअी दुर्भाग्यपूर्ण
प्रदेश का मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने इसे भाजपा का आंतरिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के बाद से ही राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की परिपाटी चल रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed