फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora News: Crowd of devotees gathered in Jageshwar Dham

Jageshwar Dham: जागेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़...इंतजाम नाकाफी, हर रोज जाम से जूझ रहे हैं पर्यटक

Fri, 17 May 2024 12:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 May 2024 12:57 PM IST
सार

जागेश्वर धाम में इन दिनों औसतन पांच हजार तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में जो इंतजाम हैं वे नाकाफी साबित हो रहे हैं। पार्किंग की क्षमता से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं। हर दिन आरतोला से जागेश्वर तक तीन किमी दायरे में जाम लग रहा है।
 

विज्ञापन
Almora News: Crowd of devotees gathered in Jageshwar Dham
जागेश्वर धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, इन दिनों औसतन पांच हजार तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में जो इंतजाम हैं वे नाकाफी साबित हो रहे हैं। पार्किंग की क्षमता से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं। करीब हर दिन आरतोला से जागेश्वर तक तीन किमी दायरे में जाम लग रहा है। अगर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो अगर किसी को शारीरिक दिक्कत हो जाए उसे इलाज के लिए कम से कम सात किमी दूर ही इलाज मिल सकेगा। उसके लिए भी 16 किमी दूर से 108 एंबुलेंस पहुंचेगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल के युवाओं को तबाह कर रहा नशा, गलियों में बिक रही स्मैक; अब ये बात बढ़ा रही टेंशन

विज्ञापन


सार्वजनिक बस सेवा का हाल, आरतोला तक मिलेगी रोडवेज की बस
जागेश्वर धाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है यहां अब भी यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। पहाड़ों में आवाजाही का सुगम साधन रोडवेज बस के भी धाम तक संचालन के प्रयास नहीं हुए। नैनीताल से सिर्फ एक केमू बस का संचालन धाम होते हुए हल्द्वानी तक हो रहा है जो पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 वाहन की पार्किंग 
सामान्य दिनों में एक हजार तक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे, पर इन दिनों संख्या औसतन करीब पांच हजार तक पहुंच गई है। काफी लोग अपने वाहनों से पहुंचते हैं, जागेश्वर में वाहन पार्किंग की क्षमता 80 है, जबकि वाहन चार सौ तक पहुंच रहे हैं। इससे सड़क पर वाहन खड़े होते हैं, इससे आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। करीब हर दिन आरतोला से जागेश्वर तक तीन किमी दायरे में जाम लग रहा है।

हेली सेवा का विकल्प नहीं 
कुमाऊं में अल्मोड़ा में धार्मिक पर्यटन स्थल हैं, इसके अलावा कई अन्य पयर्टक स्थल हैं। यहां पर देश- विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। पर यहां से कोई भी हेली सेवा का विकल्प नहीं है। लगातार एयर कनेक्टिविटी की उठती मांग पर वर्ष 2022 में अल्मोड़ा के लिए देहरादून, हल्द्वानी होते हुए सप्ताह में एक दिन हेली सेवा संचालित की गई थी। दो सप्ताह बाद ही यह सेवा बंद हो गई जो अब तक शुरू नहीं हो सकी है।

स्वास्थ्य सेवा का हाल
चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खासा ध्यान रखा जाता है। पर जहां जागेश्वर में प्रतिदिन औसतन पांच हजार तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहां पर छोटी शारीरिक दिक्कत होने पर ही कई किमी तक कोई उपचार नहीं मिल पाएगा। यहां से सात किमी दूर पीएचसी पनुवानौला या फिर 18 किमी दूर पीएचसी बाड़ेछीना का विकल्प है। मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए उन्हें तीन किमी दूर आरतोला का सफर तय करना पड़ रहा है। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी 16 किमी दूर सीएचसी धौलादेवी से 108 एंबुलेंस बुलानी पड़ रही है। स्थानीय अस्पतालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा न होने से बीमार पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ 50 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचना ही एकमात्र विकल्प है।

जागेश्वर धाम में सावन में अस्थायी अस्पताल संचालित होता है। पर्यटक सीजन में अब तक अस्थाई अस्पताल संचालित नहीं हुआ है। मास्टर प्लान के तहत यहां पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव है। धाम में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। -विनीत तोमर, डीएम, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed