Forest Fire: जंगल की आग बुझाने के लिए वन विभाग में बनेगी अलग फोर्स, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने दी जानकारी
अब वनाग्नि से निपटने के लिए एनडीआरएफ की तर्ज पर वन विभाग में फोर्स का गठन होगा, सरकार ने इसके लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। यह फोर्स फ्रंटलाइन में रहकर काम करेगी, यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब वनाग्नि से निपटने के लिए एनडीआरएफ की तर्ज पर वन विभाग में फोर्स का गठन होगा, सरकार ने इसके लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। यह फोर्स फ्रंटलाइन में रहकर काम करेगी, यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कही।
रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने अल्मोड़ा पहुंचकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वनाग्नि से हुईं घटनाएं चिंताजनक हैं। अल्मोड़ा जिले में वनाग्नि की चपेट में आने से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई जो गहरे दुख का विषय है। सरकार वनाग्नि से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। कहा जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है, इस पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने और इनसे निपटने के लिए एनडीआरएफ की तर्ज पर वन विभाग की भी फोर्स बनाई जाएगी जो वनाग्नि के दौरान फ्रंटलाइन पर रहकर काम करेगी।
ये पढ़ें- दर्दनाक: बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, खेत में धान की रोपाई कर रहे थे दोनों; परिवार में मचा कोहराम
उन्होंने कहा कि सरकार ने सहकारी समितियों के चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय किया है जो बड़ी उपलब्धि है। कहा कि सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। यही कारण है कि भारी संख्या में पर्यटक देवभूमि पहुंच रहे हैं इससे रोजगार बढ़ रहा है और प्रदेश की आर्थिकी मजबूत हो रही है।