{"_id":"66791830dee149cc0307850a","slug":"brother-and-sister-died-due-to-lightning-in-khatima-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, खेत में धान की रोपाई कर रहे थे दोनों; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, खेत में धान की रोपाई कर रहे थे दोनों; परिवार में मचा कोहराम
Mon, 24 Jun 2024 12:24 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:24 PM IST
सार
खटीमा के सैजना गांव में बिजली गिरने से परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Leopard Attack: 13 साल की लड़की पर तेंदुए ने किया हमला...चीख-पुकार सुनकर आए लोग, ऐसे भागा आदमखोर
विज्ञापन
तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।