फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Municipal Corporation's slow pace, crores of rupees still pending

Almora News: अल्मोड़ा नगर निगम की धीमी रफ्तार, करोड़ों की धनराशि अब भी शेष

Sat, 21 Feb 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Almora Municipal Corporation's slow pace, crores of rupees still pending
अल्मोड़ा। नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र और राज्य सरकार से 22 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली। वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब है। बावजूद इसके निगम अब तक लगभग 15 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया है। ऐसे में शेष धनराशि को निर्धारित समयावधि में खर्च करना चुनौती है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर निगम को प्रत्येक वित्तीय वर्ष राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से धनराशि मिलती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत निगम को अलग-अलग किश्तों में 20 करोड़ 43 लाख 30 हजार की धनराशि मिली। इसके अलावा केंद्र सरकार से भी 15 वें वित्त आयोग के तहत दो करोड़ 50 लाख 37 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई। वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब है। बावजूद निगम ने अब तक 15 करोड़ 48 लाख 6 हजार की धनराशि ही खर्च कर पाया है। शेष धनराशि खर्च करने के लिए निगम के पास लगभग 38 दिन का समय बचा है। ऐसे में स्थानीय लोग नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली और नगर में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए मिली थी धनराशि
केंद्र और राज्य सरकार से यह राशि नगर निगम को विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और जनसुविधाओं के विस्तार कार्यों के लिए मिली धनराशि से योजनाएं धरातल पर उतरने की उम्मीद थी। नगर की बुनियादी समस्याओं में सुधार होगा। प्रशासनिक प्रक्रियाओं में विलंब होने के कारण योजनाओं की रूपरेखा समय पर तैयार नहीं की गई। खर्च की गति धीमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े सात करोड़ से भी अधिक की धनराशि शेष
वित्तीय वर्ष समाप्ति के होने में 38 दिन का समय बचा है। बावजूद निगम के पास साढ़े सात करोड़ से भी अधिक की धनराशि शेष है। ऐसे में शेष धनराशि को निर्धारित समयावधि में खर्च करना चुनौती है। यदि समय रहते योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा गया तो धनराशि लैप्स हो जाएगा। संवाद



वर्जन
नगर में विभिन्न जगहों पर निर्माण कार्य संचालित हैं। इनका भुगतान होना है। धनराशि वित्तीय वर्ष में खर्च हो जाएगी। - लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed