{"_id":"67bf3f610d6f71bd730dd755","slug":"almora-medical-college-got-three-specialist-doctors-almora-news-c-232-1-shld1003-124769-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिले तीन विशेषज्ञ चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिले तीन विशेषज्ञ चिकित्सक
विज्ञापन
मरीजों को अब अन्य अस्पताल के नहीं लगाने होंगे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज को तीन विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। गायनी, सर्जरी, फार्मा विभाग में चिकित्सकों की तैनाती होने से मरीजों को अब अन्य अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
बेहतर उपचार के दावे कर खोले गए मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी को दूर करना चुनौती बन गया है। यहां चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को मायूस होकर अन्य अस्पतालों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अब यहां गायनी विभाग में डॉ. गबीता स्पनडाल, सर्जरी विभाग में डाॅ. रुद्र शंकर डे और फार्मा में डाॅ. मृग्रेंद की तैनाती होने से मरीजों को इलाज मिल पायेगा।
कोट
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी चल रही है। तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने से व्यवस्थाओं में सुधार होगा। फैकल्टी की कमी को दूर करने के प्रयास किये जा रहे है।
विज्ञापन
-प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज